🚨 महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: नदी में बहे करीब 3000 LPG गैस सिलेंडर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बाढ़ के तेज बहाव में करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बहते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, इनमें कुछ सिलेंडर भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली हैं।
जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि नदी में बहकर आए किसी भी सिलेंडर को न उठाएं, न खोलें और न ही घर ले जाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि इन सिलेंडरों में गैस है या नहीं और वे सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे सिलेंडरों से छेड़छाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सिलेंडर की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।
#BreakingNews #Raigad #Maharashtra #HeavyRain #Flood #FloodAlert #LPGCylinder #Monsoon #RainAlert #Disaster #SafetyFirst #WeatherUpdate #ViralVideo #NewsUpdate #HindiNews #LatestNews* ब्रेकिंग न्यूज़* *www.live18india.com*# *Dailyupdates News*# *Live18India News channel📸📡 खबर पल पल* की... *dailynews all over India * #Vertical #pandemic # #newsupdates #live18india #hindinews #stayhealthy #followrules # # # *mumbai #maharashtra* # #dailyupdates #states #India # *Delhi,MP, Tamilnadu ,Chennai, kerla Gujrat* # *Rajasthan* *kashmir #kerala#bengal #UP, Bihar* #NEWS #Live-news ,(आपकी बातें लोगों तक)*